सोनू सूद की बहन मालविका को चुनाव आयोग का नोटिस .... पढें क्यों ...??
- कांग्रेस का दामन थामने के बाद आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में चुनाव आयोग ने दिया नोटिस
खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस का थामन थाम चुकी है। इस बीच आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमाया है।
SDM एवं रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) सतवंत सिंह ने मालविका सहित कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड के मद्देनजर जारी निर्देशों की उल्लंघना के लिए नोटिस जारी किया है।
पंजाब के मोगा में जिला चुनाव अधिकारी हरीश नैयर ने कहा कि चुनाव आयोग ने आदेश दिया था कि 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों, रोड शो या नुक्कड़ सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सोमवार को अपने भाई सोनू सूद के आवास पर आयोजित जनसभा पर आरओ ने मालविका सूद से जवाब मांगा है। सूद को पार्टी में शामिल करने के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू उनके आवास पर आए थे। इस अवसर पर कई अन्य नेता और सैकड़ों स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।









No comments