दुख भरी खबर ....... योग प्रेमी तथा कपूरथला के व्यवसाई अशोक जैन नहीं रहे ...
- मॉर्निंग वॉक के दौरान आया हल्का हार्टअटैक हस्पताल पहुंचने तक हुआ देहांत
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला शहर में लंबे अरसे से विरसा विहार में योग करने वाले योग प्रेमियों तथा कपूरथला शहर के व्यवसायियों के लिए दुख भरी खबर है कि शहर के प्रमुख व्यवसाई तथा योग प्रेमी अशोक जैन (शिव दी हट्टी वाले) का आज सुबह देहांत हो गया है।
जानकारी अनुसार अशोक जैन रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए अपने साथियों के साथ कमरा गार्डन में सैर कर रहे थे। अचानक सैर करते हुए वह गिर गए तुरंत उन्हें अन्य साथियों के सहयोग से घर ले जाया गया। जहां उन्हें रूटीन दवाई देकर जालंधर के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनका देहांत हो गया।
बता दें कि अशोक जैन कपूरथला के प्रमुख व्यवसायियों में जाने जाते थे तथा वह लंबे अरसे से विरसा विहार परिसर में योग करने के लिए आते थे योग से पहले वह रोजाना की तरह सुबह लगभग 5:30 बजे कमरा गार्डन में योग साथियों के साथ सैर भी करते थे। उनके देहांत की खबर से जहां विरसा विहार में योग करने वाले साथियों में शोक की लहर है वही कपूरथला शहर के व्यवसायियों में भी शोक की लहर देखी जा रही है।
उनके परिवारिक सदस्य सुरेश जैन से मिली जानकारी के अनुसार अशोक जैन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शनिवार शाम 5 बजे कपूरथला के लक्ष्मी नगर श्मशान घाट में संपन्न किया जाएगा।









No comments