ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना UPDATE .... आज फिर SSP ऑफिस से मिले पॉजिटिव, जिले में 198 नए संक्रमित, पढ़ें लिस्ट ..??

SSP ऑफिस से 9, RCF से 11 और RPF बैरक से 4 संक्रमित    

- कपूरथला जिले में एक्टिव केस 1031 हुए 

- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं --  डॉ संदीप धवन  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब        

देश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में कोरोना की स्पीड ने नव वर्ष के साथ ही रफ़्तार पकड़ी हुई है। आज जिले में एक साथ 198 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में 1031 एक्टिव मामले हो गए हैं।  जिले में बढ़ रहे संक्रमण में SSP ऑफिस, RCF, सैनिक स्कूल, RCF के बाद अब RPF बैरक से भी संक्रमित मरीज आ चुके है। 

सैनिक स्कूल में अभी तक 22 संक्रमित मामले सामने आने के बाद सैनिक स्कूल के रिहाइशी क्षेत्र को कंटोनमेंट जोगन घोषित किया गया था। आज SSP ऑफिस से फिर 9 मामले आने के बाद चिंता का विषय बन गया है। संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ संदीप धवन ने की है। 

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 198 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 111 पॉजिटिव RT - पीसीआर से, 23 एंटीजन से और अन्य लैब से 64 पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि आज 61 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।  

जिलें में पिछले 15 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। 1 जनवरी को आठ पॉजिटिव मरीज थे और सिर्फ 23 एक्टिव थे जो अब बढ़कर 1031 एक्टिव मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में SSP ऑफिस से 9, RCF से 11 और RPF बैरक से 4 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। 

डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं। 

- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....   






No comments