ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के दो उम्मीदवार नेताओं की यह तस्वीर क्या बोलती है .. पढें ...??

 - चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और बसपा शिअद के उम्मीदवारों की हाथ मिलाने की तस्वीर हुई वायरल, कई तरह की चर्चा   

- इस तस्वीर के बारे पाठकों के विचार और स्लोगन भी आमंत्रित हैं, बेहतर स्लोगन और विचार को मिलेगा उपहार  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही कपूरथला विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवारों ने आपने चुनाव प्रचार के लिए वोटरो से मिलना शुरू कर दिया है। इसी दौरान बसपा शिअद प्रत्याशी दविंदर सिंह ढपई और कांग्रेस प्रत्याशी राणा गुरजीत सिंह शहर के एक ही बाजार में आमने सामने मिल गए लेकिन बड़ी शालीनता से दोनों ने हाथ मिलाया और अपनी अपनी कंपेन में जुट गए। दोनों नेताओं7 के हाथ मिलाते हुए इस तस्वीर के वायरल होने के बाद तस्वीर की जुबान पर कई तरह की चर्चा चल रही है। आप भी पढ़ें यह तस्वीर क्या क्या कहती है ......  

राणा गुरजीत सिंह और दविंदर सिंह ढपई की हाथ मिलाते हुए वायरल तस्वीर जहां उनके शिष्टाचार को दिखाती है, वहीं चर्चा यह भी है कि दोनों नेता अंतर खाते एक ही हैं और वोटरों को मूर्ख बनाते हैं। 

वहीं दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि इस तस्वीर में दो पहलवान लड़ाई से पहले जैसे हाथ मिलाते हैं। इस तरह से चुनावी दंगल शुरू होने से पहले हाथ मिला रहे हैं।  

उक्त तस्वीर बारे यह भी चर्चा है कि चुनावी दंगल में जो भी फैसला हो वह तब देखा जाएगा। हम मिलजुल कर कपूरथला की जनता को और क्षेत्र के विकास को देखेंगे।  

इस तस्वीर में दविंदर सिंह मुस्कुराते हुए जैसे यह कह रहे हैं कि इस बार मोर्चा हम जीतेंगे। वहीं दूसरी तरफ राणा गुरजीत मन में सोच रहे हैं  होले थोड़ी देर के लिए खुश आखिर जीत तो मेरी ही होनी है -- कपूरथला से एक पाठक

- खबरनामा इंडिया के पाठकों से अनुरोध है आप भी इस तस्वीर के लिए स्लोगन या चंद लाइने लिख कर अपने नाम के साथ कमेंट बॉक्स पर या खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप नंबर 9357627778 पर भेज सकते हैं। जो प्रकाशित की जाएंगी वही बेहतर स्लोगन देने वाले को खबरनामा इंडिया की तरफ से एक उपहार भी दिया जाएग।  




No comments