ब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी की रैली रद्द होने का कारण सुरक्षा में चूक ...??

- सुरक्षा में चूक के कारण फिरोजपुर के एसएसपी को सस्पेंड किए जाने की भी चर्चा   

- पूर्व सीएम कैप्टन ने मांग की कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली पीएम मोदी की रैली को रद्द होने का कारण सुरक्षा में चूक बताया जा रहा है। वही पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक से केंद्र व पंजाब सरकार के बीच टकराव की संभावना भी बढ़ गई है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांग ली है इसके अलावा भाजपा प्रधान जेपी नड्डा ने ट्वीट कर पंजाब सरकार पर बड़े सवाल भी उठाए हैं। वही पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बड़ी चूक को देखते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। 

हालांकि इससे पहले इस रैली को रद्द करने के लिए मौसम को कारण बताया गया था। लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार बठिंडा से सड़क के रास्ते फिरोजपुर जा रहे मोदी को हाईवे पर जाम की वजह से काफी देर रुकना पड़ा। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पहुंच अधिकारियों को यह भी कहा कि पंजाब के सीएम को मेरा धन्यवाद कहना क्योंकि मैं वापस जिंदा पहुंच गया हुं।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा में हुई चूक के कारण एसएसपी फिरोजपुर एचएस हंस को सस्पेंड भी कर दिया गया है लेकिन इस संबंध में फिलहाल कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रधान जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ पर कि विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम मोदी का दौरा बाधित हो गया राज्य पुलिस को लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के निर्देश दिए गए मुख्यमंत्री चेन्नई पर आरोप लगाते हुए नड्डा ने यह भी कहा कि इस दौरान चन्नी ने फोन पर बात करना या इसे हल करने से इंकर कर दिया। 

जेपी नड्डा ने कहा कि ऐसे करने में पंजाब सरकार ने इस बात की भी परवाह नहीं की कि पीएम को भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देनी है और प्रमुख विकास कार्यों को आधारशिला रख रहा है पंजाब की कांग्रेसी सरकार ने दिखा दिया कि वह विकास विरोधी है और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी उनके मन में कोई सम्मान नहीं है हार के डर से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पीएम को रोकने के लिए हर संभव हथकंडा आजमाया है। 

दूसरी तरफ पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन ने कहा है कि राज्य को सुरक्षित रखना है। तो तुरंत राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप एक प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते तो फिर यह किस तरह का शासन है। पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रपति शासन जरूरी है। हम पाकिस्तान बॉर्डर से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर थे फिर भी सरकार पीएम की सुरक्षा नहीं कर पाई। 




No comments