ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... PM मोदी की फिरोजपुर रैली हुई रद्द, पढ़ें क्यों ..??

- पीएम मोदी ने हुसैनीवाला में शहीदों को नमन करना था, लेकिन दिल्ली हुए रवाना   

- पंजाब में बढ़ रहे ओमी क्रोन को लेकर पीएम की रैलियां हुई रद्द   

- फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द होने की वजह बारी बारिश    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब        

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द होने की खबर है बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की रैलियों को देश में बढ़ रहे कोरोल के मामले बढ़ने की वजह से रद्द किया गया है। हालाकी बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली की वजह कोरोना तथा बारिश दोनों को ही माना जा रहा है। वहीं मोदी की 9 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में होने वाली रैली को भी कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया है। 

पंजाब में मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर सड़क के रास्ते जा रहे थे। रास्ते में ही उनके काफिले को काफी देर तक रुकना पड़ा। क्योंकि हाईवे पर किसानों ने जाम किया हुआ था। जिसके बाद पीएम मोदी दिल्ली की ओर रवाना हो गए। फिरोजपुर रैली को भी रद्द कर दिया गया है। 

दूसरी तरफ पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदश का बेड़ा गर्क करने पर तुली हुई है कांग्रेसका प्रधान लफ्जों से दूर कोई ना कोई ध्यान देता रहता है सिद्धू मेनिफेस्टो कमेटी का मेंबर नहीं है फिर भी घोषणा ही कर रहा है 70% उधार पर सरकार चल रही है लोगों को गुमराह कर वोट लेने के लिए बोल रहे हैं पंजाब को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी का सत्ता में आना जरूरी है। 




No comments