ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम की रैली रद्द होने बारे पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ का बड़ा बयान ...??

- जो हुआ वह स्वीकार योग्य नहीं, पीएम को रैली तक जाने के लिए सुरक्षित रास्ता देना चाहिए था -- जाखड़   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब        

पंजाब के फिरोजपुर में सुरक्षा में चूक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रद्द किए जाने के मामले में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने बड़ा बयान देखकर अपनी सरकार पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किसी भी तरह की चूक होने से इनकार किया है। लेकिन सुनील जाखड़ ने कहा कि आज जो हुआ वह स्वीकार योग्य नहीं है, यह पंजाबियत के खिलाफ है। 

कांग्रेस सीनियर नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को फिरोजपुर में भाजपा की राजनीतिक रैली के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। जिस तरह लोकतंत्र काम करता है। 

बता दें कि फिरोजपुर में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली आखिरी क्षणों में रद्द कर दी गई। पहले बताया जा रहा था कि खराब मौसम या कोरोना की वजह के कारण रैली रद्द की गई। लेकिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम का काफिला फसा तो सीएम चन्नी ने फोन पर बात करने या इसका समाधान करने से इंकार कर दिया।  पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पीएम की रैली को दर्ज करने के लिए यह हथकंडा अपनाया।  

वहीं दूसरी तरफ इस रैली के रद्द होने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए मांग की है कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन जल्द लागू कर दिया जाए। 





No comments