PM की सुरक्षा में चूक का मामला ....... पंजाब सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाई, 3 दिन में जांच रिपोर्ट ..
- उक्त मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका हुई दायर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब सरकार ने हाई लेवल कमेटी बना दी है। इस कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल तथा गृह एवं न्याय मामले के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा को रखा गया है। इस संबंध में सरकार के आदेश के बाद कमेटी 3 दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
दूसरी तरफ उक्त मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई है जिसमें सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की जांच करवाने की मांग की है उन्होंने कहा कि बठिंडा के जिला एवं सेशन जज को निर्देश दिए कि वह इस मामले में पुलिस की ओर से बढ़ती गई कटाई से जुड़े सभी सबूत इकट्ठा करें।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ऐसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी।











No comments