कपूरथला के एक मंदिर से 2 चांदी के मुकुट चोरी ...??
- लगभग 3 बजे कैंची गेट टेढ़ा कर घुसा एक नकाबपोश, सीसीटीवी में हुआ कैद
- सीसीटीवी के आधार पर सिटी थाना पुलिस चोर की तलाश में हुई सक्रिय
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब.
पंजाब के कपूरथला शहर में माल रोड पर स्थित श्री मणिमहेश मंदिर में सुबह सवेरे एक नकाबपोश ने घुसकर दो मूर्तियों से लाखों रुपए के मुकुट चुरा लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस तथा डीएसपी सब डिवीजन सुखविंदर सिंह ने सीसीटीवी कैमरा नेकेड चोर की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
श्री मणिमहेश मंदिर के प्रधान अशोक अरोड़ा से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे उन्हें मंदिर से पंडित जी का फोन आया और उन्होंने सूचना दी कि श्री शनि महाराज कथा श्री हनुमान जी की मूर्ति के मुकुट गायब है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई।
उन्होंने यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नकाबपोश सुबह सवेरे लगभग 3 बजे मंदिर का मेन गेट फांद कर अंदर घुसा तथा आगे लगे कैंची गेट को उसने जोर लगाकर टेढ़ा किया और अंदर घुस गया जिसके बाद उसने गोलक से भी पैसे निकाले तथा दोनों मूर्तियों के चांदी के मुकुट लेकर फरार हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि इन मुकुट की कीमत 1 लाख के लगभग है।
वहीं दूसरी तरफ डीएसपी सबडिवीजन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली गई है तथा फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।











No comments