CORONA UPDATE .... आज 72 नए मिले संक्रमित, ..??
- केबिनेट मंत्री राणा के बाद अब एसएसपी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
- 2 वर्ष की बच्ची सहित RCF से 9, 3 कोतवाली थाना, एक एक सिटी थाना और सैनिक स्कुल से संक्रमित
- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं -- डॉ संदीप धवन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
देश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कपूरथला जिले में आज 72 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। जिसमें SSP D.H. ओमप्रकाश सहित डीसी दफ्तर से दो, 3 कोतवाली थाना, एक एक सिटी थाना और सैनिक स्कुल से संक्रमित है। जबकि कुछ दिन पहले इटली से आई फ्लाइट में कपूरथला के 9 यात्री पॉजिटिव आने के बाद लगातार संकर्मण की रफ़्तार बढ़ी है। संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी की है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 32 पॉजिटिव RT - पीसीआर से, 16 एंटीजन से और अन्य लैब से 24 पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों ग्रामीण बैंक से संबंधित 32 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मामले बढ़ने लगे है। आज 21 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
जिलें में पिछले 10 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इटली से आने वाले मरीजों के सहित जिलें में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 290 हो गई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 8 वर्षीय बच्ची गुलजार नगर तथा 2 वर्षीय बच्ची RCF से भी पॉजिटिव आई है।
डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं।
- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....









No comments