ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking .... कैबिनेट मंत्री राणा के बाद अब एसएसपी कपूरथला कोरोना पॉजिटिव ...??

 - खांसी जुकाम के चलते RT-PCR करवाया टेस्ट, आज रिपोर्ट आई पॉजिटिव --SMO संदीप धवन   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर के चलते कपूरथला जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी के चलते बीते दिनों कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के पॉजिटिव आने के बाद अब SSP कपूरथला D.H. ओमप्रकाश की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। इस बात की पुष्टि कपूरथला सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ संदीप धवन ने भी की है। 

डॉ संदीप धवन ने बताया कि एसएसपी डी एच ओम प्रकाश को खांसी जुकाम की मामूली शिकायत थी एहतियात के तौर पर उनका कोरोना सैंपल RT- PCR जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिसके बाद उनके कार्यालय में कार्य करने वाले लगभग 12 लोगों के टेस्ट सैंपल भी ले लिए गए हैं।

एसएसपी कपूरथला ने बीते कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट करवाने के लिए आग्रह किया है। तथा जनता से भी अपील की है कि वह कोरोना की तीसरी लहर के चलते कोविड नियमों की पालना जरूर करें। डॉ संदीप धवन ने यह भी बताया कि एसएसपी कपूरथला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर उन्होंने अपने आप को होम क्वारंटाइन कर लिया है। 

बता दें कि कपूरथला जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज सोमवार को भी 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एसएसपी कपूरथला तथा डीसी ऑफिस के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव है।





No comments