CORONA BALAST .... जिले में आज 138 नए मिले संक्रमित, पढ़ें लिस्ट ..??
- 7 वर्ष की बच्ची सहित RCF से 12 और सैनिक स्कुल से 12 संक्रमित
- चॉइस ब्रेड तथा रेल ट्रैक से भी कई संक्रमित
- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं -- डॉ संदीप धवन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
देश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में आज मंगलवार को कोरोना ब्लास्ट की स्थिति एक बार फिर बन गई है। आज जिले में एक साथ 138 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में 411 एक्टिव मामले हो गए हैं। अभी 2 दिन पहले ही एक दिन में 92 और सोमवार को 72 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। जिले में बढ़ रहे संक्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह तथा SSP D.H. ओमप्रकाश भी संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटाइन में है। कोतवाली थाना, एक एक सिटी थाना और सैनिक स्कुल से संक्रमित है। आज आए संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ संदीप धवन ने भी की है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 138 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 98 पॉजिटिव RT - पीसीआर से, 23 एंटीजन से और अन्य लैब से 17 पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि आज 16 डिस्चार्ज भी किया गया है।
जिलें में पिछले 11 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगभग 50 गुना से अधिक बढ़ौतरी हुई है। 1 जनवरी को आठ पॉजिटिव मरीज मिले थे और सिर्फ 23 एक्टिव थे जो अब बढ़कर 411 एक्टिव मरीज हो गए हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 7 वर्षीय बच्ची सहित RCF से 12 और सैनिक स्कूल से भी 12 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। जबकि 24 मिनट तथा रेल ट्रैक फैक्ट्री से भी कई संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं।
- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....









No comments