पंजाब कांग्रेस ने मंत्रियों और विधायकों को कंपेन और मेनिफेस्टो कमेटी में दीया स्थान, पढ़ें ...??
- राणा गुरजीत सिंह को मेनिफेस्टो कमेटी में तथा भारत भूषण आशू को कैंपेन कमेटी में किया शामिल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू होते ही पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने कैंपेन और मेनिफेस्टो कमेटी में मेंबर नियुक्त कर दिए। इससे पहले कैंपेन कमेटी के लिए सुनील जाखड़ और मेनिफेस्टो कमेटी के लिए प्रताप बाजवा को चेयरमैन लगाया गया है। ताजा सूची में सरकार में मंत्री रहे नेताओं और कांग्रेस विधायकों को भी दोनों कमेटियों में स्थान दिया गया है।
- कैंपेन कमेटी में यह सदस्य .....
कांग्रेश हाई हाईकमान द्वारा बनाई गई कैंपेन कमेटी में लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू को कनवीनर और अमरप्रीत सिंह लाली को को-चेयरमैन लगाया है। इसके अलावा मेंबर के तौर पर गुरकीरत कोटली, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, शाम सुंदर अरोड़ा, राजकुमार वेरका, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, परगट सिंह, राजिंदर बेरी, योगिंदर पाल ढींगरा, जुगल किशोर शर्मा, केके बावा, हरदीप सिंह किंगरा, बिशप इमैनुअल रहमत मसीह, डॉ. नवजोत दहिया, जत्थेदार चरन सिंह, दविंदर सिंह गरचा, गुलाम हुसैन, बलबीर सिद्धू, संदीप संधू, कुशलदीप सिंह ढिल्लो, दुर्लभ सिंह, सम्राट ढींगरा को मेंबर रखा गया है।
इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब में विधायक दल के नेता यानी सीएम चन्नी, पंजाब में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, पंजाब कांग्रेस के सभी कार्यकारी प्रधान, कांग्रेस सेक्रेटरी और पंजाब कांग्रेस के सभी संगठनों के प्रमुख इस कमेटी में होंगे।
- मेनिफेस्टो कमेटी में यह मेंबर ......
दूसरी तरफ चेयरमैन प्रताप बाजवा के साथ डॉ. अमर सिंह को कनवीनर, मनप्रीत बादल को को-चेयरमैन लगाया है। इसके साथ ओपी सोनी, राणा गुरजीत सिंह, जयवीर शेरगिल, ले.ज. जेएस धालीवाल, राहुल आहूजा, एलेक्स पी. सुनील, सुरिंदर कुमार डावर, हरदयाल कंबोज, सुशील कुमार रिंकू, डॉ. जसलीन सेठी, अशोक चौधरी, अमित विज, केके अग्रवाल, रमन सुब्रमण्यम, मंजू बंसल, विजय कालड़ा और सुखबीर सिंह स्वैच को मेंबर लगाया गया है। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान, सीएम, पंजाब कांग्रेस के सभी वर्किंग प्रधान, पंजाब से कांग्रेस के सेक्रेटरी और पंजाब कांग्रेस के विंगों के प्रमुख इसके मेंबर होंगे।











No comments