बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान ...... बोले --- मेरी जमानत होते ही सिद्धू का उड़ गया फ्यूज ..??
- पीएम को रोकने की साजिश सीएम हाउस से रची गई -- मजीठिया
- सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने को पूरी तरह से तैयार, जल्द दिखाएंगे पूरी फिल्म
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
ड्रग मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद पहली बार बिक्रम सिंह मजीठिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जमानत मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का फ्यूज उड़ गया है। वह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
मजीठिया ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह कहीं भागे नहीं थे। उनके बारे में राहु केतु को सब पता था हालांकि यह दोनों कौन है ? मजीठिया ने कहा कि इनके बारे में बाद में बताएंगे। अभी तो पार्टी शुरू हुई है टेलर के बाद पूरी फिल्म भी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक साजिश रची गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए 4 डीजीपी बदले गए, कई एसएससी बदले गए, सीएम चन्नी ने खुद मुझे फंसाने के लिए साजिश रची है।
वहीं दूसरी तरफ बिक्रम सिंह मजीठिया ने पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने की साजिश सीएम हाउस से रची गई। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू , सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखविंदर रंधावा और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय शामिल थे। मजीठिया ने यहां तक कहा कि इस दौरान PM को नुकसान पहुंचाने की साजिश भी दी गई थी।











No comments