Breaking ...... फिरोजपुर में लाठीचार्ज, कई भाजपाइयों के सिर पर लगी चोट ..... ??
- फिरोजपुर से 15 किलोमीटर पहले किसानों ने भाजपाइयों को रोका
- किसानों और भाजपाइयों में बहस के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फिरोजपुर, पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचने के लिए जा रहे भाजपाइयों को किसानों द्वारा रोके जाने के बाद लाठी चार्ज होने का समाचार है जिसमें किसान तथा कई भाजपाइयों के सिर पर गहरी चोटें भी आई है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार पीएम रैली में शामिल होने के लिए जा रहे भाजपाइयों को फिरोजपुर से 15 किलोमीटर पहले प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रोक लिया इस दौरान आपस में बहस के बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया जिसको देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसमें कई भाजपाइयों तथा किसानों के गंभीर चोटें आई हैं।
- खबर की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए खबरनामा इंडिया.......









No comments