PM मोदी की रैली में जा रहे सुखदेव ढींडसा आधे रास्ते से वापस लौटे, पढ़ें क्यों ...??
- अकाली दल संयुक्त के नेता सुखदेव ढींडसा की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली PM नरेंद्र मोदी की रैली में जा रहे अकाली दल संयुक्त के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा आधे रास्ते से वापस लौट अपने घर संगरूर चले गए हैं। जिसका कारण उनका कोरोना पॉजिटिव आना बताया जा रहा है। उन्होंने रैली में जाने के लिए मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी आज सुबह बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
जानकारी अनुसार अकाली दल संयुक्त के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा PM मोदी की रैली में शामिल होने के लिए सुबह घर से निकले थे लेकिन जब वह मौका के नजदीक पहुंचे तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव का मैसेज मिल गया। जिसके बाद उन्होंने रैली में जाने का प्रोग्राम रद्द कर दिया और वापस अपने घर की तरफ लौट गए।
सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि उन्होंने अपने आप को होम क्वॉरेटाइन कर लिया है। उन्होंने कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फिरोजपुर रैली के दौरान स्टेज पर रहने वाले सभी नेताओं का कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी था। केंद्र से भी इस बारे में सूचना दे दी गई थी कि स्टेज पर आने वाले सभी नेता अपने साथ 72 घंटे की कॉमेडी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट साथ जरूर लाएं। जिसके बाद सभी नेताओं ने टेस्ट करवाए थे।











No comments