Breaking ...... पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख बदली पढ़ें, अब कब होंगे चुनाव ...??
- श्री गुरू रविदास जयंती के चलते कई राजनीतिक पार्टियों ने तारीख बदलने का चुनाव आयोग से किया था आग्रह
- विधानसभा चुनावों मैं मतदान की तारीख को 14 फरवरी से बदल कर 20 फरवरी किया
- पंजाब विधानसभा चुनाव का नया शेड्यूल जारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मतदान की तारीख को लेकर कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने तारीख बदलने का आग्रह चुनाव आयोग से किया था जिसको मंजूरी देते हुए चुनाव आयोग ने पंजाब में मतदान की तारीख 14 फरवरी से बदलकर अब 20 फरवरी कर दी है। अब पंजाब की सभी 117 सीटों पर मतदान होने का देश चुनाव आयोग ने दे दिया है।
बता दें कि 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती है जिसके चलते पंजाब के लाखों श्रद्धालु गुरु के जन्म स्थान के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस जाते हैं ऐसे में चुनाव टालने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग से अपील की थी और कहा था कि करीब 20 लाख से अधिक आबादी को मतदान से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख को टालने की मांग सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने उठाई थी। जिसके बाद कांग्रेस सरकार के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्र लिखकर चुनाव टालने को कहा था। ऐसे हालातों को देखते हुए भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोग कांग्रेस तथा सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी चुनाव टालने की मांग की थी। चुनावों की तारीख बदलने को लेकर आज जालंधर के पीएपी चौक में रविदास समुदाय के लोगों ने धरना प्रदर्शन दी दिया हुआ है।
- पंजाब विधानसभा चुनाव का नया शेड्यूल ...
- 25 जनवरी को शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
- 1 फरवरी नामांकन का अंतिम दिन
- 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच
- 4 फरवरी नाम वापसी का अंतिम दिन
- 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर मतदान
- 10 मार्च को मतगणना होगी











No comments