किसानों के संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने 20 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित...??
- चढूनी गुट अपने 10 सीटों के नाम खुद करेंगे घोषित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने को लेकर किसान संगठनों के बीच सहमति बन गई है। पंजाब के किसानों के 22 संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा ने अपने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वही गुरनाम सिंह चढूनी गुट को 10 सीटें दी गई है। चढूनी इन सीटों पर खुद नाम घोषित करेंगे।
सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाला ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि फिरोजपुर शहरी क्षेत्र से लखविंदर सिंह, नवांशहर से कुलदीप सिंह वजीरपुर, बटाला से बलविंदर सिंह राजू, लुधियाना वेस्ट से तरुण जैन, उत्तम नगर से हरकीरत सिंह राणा, गिद्दड़बाहा से गुरप्रीत सिंह कोटली, मलोट से सुखविंदर कुमार का नाम फाइनल किया है।
वही श्री मुक्तसर साहिब से अनुरूप कौर, पायल से सिमरदिप सिंह, सनौर से बूटा सिंह शादीपुर, भुच्चो से बाबा चमकौर सिंह, धुरी से सरबजीत सिंह, फिरोजपुर ग्रामीण से मोड़ा सिंह, राजासांसी से डॉ सतनाम सिंह अजनाला, जलालाबाद से सुरेंद्र सिंह, सुनाम से डॉ अमरजीत सिंह, भदौड से भगवंत सिंह समायो, बरनाला से अभिकरण सिंह, मानसा से गुरनाम सिंह, तथा सरदूलगढ़ से छोटा सिंह मियां का नाम घोषित किया गया है।











No comments