Breaking ...... AAP ने 3 उम्मीदवारों की एक लिस्ट की जारी ....
- फगवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान को बनाया उम्मीदवार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
आगामी वर्ष होने वाले पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने आज 3 नए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। वही विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब हर राजनीतिक पार्टी अधिक सक्रिय हो गई है। आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को जारी कई की गई सूची में 2 दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़ आप में शामिल हुए फगवाड़ा से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान को फगवाड़ा से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
AAP अभी तक पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 112 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पंजाब चुनाव को देखते हुए आप की उम्मीदवार घोषित करने की कार्रवाई देखते हुए अब सबकी नजर CM चेहरे पर है। इसे लेकर पार्टी ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि यह चेहरा सिख समाज से होगा, इसके बारे में पार्टी संयोजक कई बार कह चुके हैं।
- लिस्ट में पढ़े किस उम्मीदवार को कहां से थी दी गई है टिकट.....









No comments