Breaking ...... पंजाब मे नाइट कंफ्यू लागू ...??
- रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहरों व कस्बों में रहेगा नाइट कर्फ्यू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बिगड़ रहे हालातों तथा दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पॉजिटिव केस को देखते हुए पंजाब सरकार ने नाइट कल फ्यू लगाने का फैसला किया है इन आदेशों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रदेश के सभी शहरों तथा कस्बों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर भी बंद कर दिए गए हैं। वही होटल तथा रेस्टोरेंट 50% गैदरिंग से चलाए जा सकते हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स, स्विमिंग पूल, जिम और स्टेडियम भी बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा AC बसों में आधी ही सवारियां बैठ सकती है। इस संबंध में शाम को CM चरणजीत चन्नी मंगलवार शाम को रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं, जिसके बारे में औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
हालात यह है कि पटियाला में मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन में 100 से ज्यादा डॉक्टर और स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद हॉस्टल खाली करवा दिया गया। करीब 1 हजार स्टूडेंट्स के कोरोना टेस्ट कराए गए हैं। वहीं हालात बिगड़ते देख पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने फिजिकल हियरिंग बंद कर दी है। अब सिर्फ वर्चुअल सुनवाई होगी। फिलहाल यह आदेश 5 से 14 जनवरी तक लागू रहेगा।









No comments