ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पैट्रोल पंप के सेल्जमैन से लुटेरों ने गन पॉइंट पर छीने 2.20 लाख ... ??

- पुलिस घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब          

पेट्रोल पंप कर्मचारी सागर पुलिस को जानकारी देते हुए

पंजाब के कपूरथला जिले में एक पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले व्यक्ति से अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियारों तथा गन पॉइंट पर 2.20 लाख की लूट करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी अमरीक सिंह चाहल व ढिलवां एसएचओ चरणजीत सिंह विराट शुरू कर दी है। वही डीएसपी अमरीक सिंह चाहल ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

जानकारी अनुसार कपूरथला के गांव संगोजला मे भारत पैट्रोलियम पंप के करमचरी पेट्रोल पंप के 2.20 लाख रुपए गांव भंडाल बेट स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब रास्ते में अज्ञात लुटेरों ने उस को घेर कर तेजधार हथियार तथा गन पॉइट पर लूट लिया। 

 पैट्रोल पंप कर्मचारी सागर वासी हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को पैट्रोल पंप से 2.20 लाख रुपए की नगदी बैग में लेकर गांव भंडाल बेट स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव संगोजला व जातिके के नजटीक पहुंचा तो पीछे से 2 एक्टिवा सवार अज्ञात लुटेरों ने उसके व्हीकल को लात मार कर उसे गिरा दिया तथा तेजधार हथियार व पिस्तौल की नोक पर उससे नगदी छीन ली। जिसके बाद लुटेरों ने उसके साथ मारपीट भी की। और मौके से फरार हो गए।  

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की जांच में जुट गई है तथा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरों की पहचान करने में लगी हुई है। 








No comments