केजरीवाल पर CM चन्नी का तंज .... बोले --- केजरीवाल पंजाब के लिए कोरोना ..??
- सीएम चन्नी ने कहा -- हमें बाहरी बीमारी नहीं चाहिए
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के लिए भी कोरोना है। हमें बाहर से आने वाली बीमारी नहीं चाहिए, केजरीवाल बाहर से आकर यहां राज करना चाहते हैं।
सीएम चन्नी पंजाब के मोरिंडा में एक चुनावी रैली के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने केजरीवाल से फोन पर वार्ता कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की भी है।
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हुए हैं। यह सारा पैसा दिल्ली सरकार का है। जिसे वह पंजाब में खर्च कर रहे हैं। अगर पंजाब में उनकी सरकार बन गई तो पंजाब का पैसा दिल्ली और महाराष्ट्र में खर्च होगा लोगों को उनसे सतर्क रहने की जरूरत है।











No comments