ब्रेकिंग न्यूज़

डीसी कपूरथला कार्यालय के बाहर कल होगा धरना प्रदर्शन, पढ़े क्यों .... ???

- PM मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में भाजपाई पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करेंगे --  राजेश पासी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने से पेहले ही पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन कर के रोका गया। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पासी ने कहे है। और यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब और पंजाब के लोगों की सुरक्षा करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा की कपूरथला भाजपा के समूह कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे डीसी कपूरथला के कार्यालय के बहार धरना प्रदर्शन करेगी और डीसी को ज्ञापन सौपेंगी। पासी ने कांग्रेस नेताओ पर पर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस के नेताओं का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। 

राजेश पासी ने कहा कि इस घटना को लेकर आज पूरे देश में पंजाब की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसी घटनाओं से राज्य की छवि खराब होती है। राजेश पासी  ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया और दावा किया कि कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे। 

उन्होंने बताया की कपूरथला से 100 बसें 200 कारें रैली के लिए रवाना हुई। जिनको रास्ते में ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पुलिस के जवानों ने रोका और तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, परषोतम पासी, शाम सुन्दर अग्रवाल, मनु धीर, यश महाजन, यग दत्त ऐरी, मैडिकल सेल के डा.रणवीर कौशल, निर्मल सिंह नाहर, बलविंदर सिंह बिशनपुर, महिंदर सिंह ब्लेर, महासचिव एडवोकेट चंदर शेखर, मंडल प्रधान चेतन सूरी, धर्मपाल महाजन, जिला उप प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, अशोक माहला आदि उपस्थित थे। 


No comments