पंजाब के इस एयरपोर्ट पर कोरोना ब्लास्ट ...... इटली से पंजाब पहुंची फ्लाइट के 179 यात्रियों में 125 संक्रमित ....??
- सभी 125 संक्रमित यात्रियों को किया आइसोलेट
- फ्लाइट के कुल 179 यात्रियों में 17 बच्चे व दो नवजात भी शामिल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, पंजाब
पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर वीरवार को इटली से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट YU-661 के 179 यात्रियों में से 125 यात्री संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित यात्रियों को अमृतसर में क्वारंटाइन कर दिया गया है अमृतसर एयरपोर्ट पर कोरोना ब्लास्ट की स्थिति से हड़कंप का माहौल बन गया। यह पहली बार है। जब किसी एक लाइट में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले हो।
अमृतसर एयरपोर्ट के निदेशक वीके सेठ के अनुसार इटली को केंद्र सरकार ने एट रिस्क कंट्री की लिस्ट में शामिल किया हुआ है। इसके चलते वहां से आई फ्लाइट अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड होने के बाद हर यात्री का टेस्ट करने के आदेश दिए गए। फ्लाइट में कुल 179 यात्री थे। वीके सेठ ने यह भी बताया कि इनमें से 160 यात्रियों की रेपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई। जिसमें 125 यात्री फिलहाल पॉजिटिव पाए गए हैं।
निदेशक वीके सेठ के अनुसार इटली से आई फ्लाइट के कुल 179 यात्रियों में 17 बच्चे व दो नवजात भी शामिल है। बच्चों की टेस्टिंग का फिलहाल कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए उनका किसी तरह का टेस्ट नहीं किया गया है। पॉजिटिव मिले सभी यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग के हैंड ओवर कर दिया गया है।











No comments