ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में फिर कोरोना ब्लास्ट .... बड़ी संख्या में मिले संक्रमित, इटली से आए यात्री भी पॉजिटिव ..??

कपूरथला जिले में 2 दिन में 37 नए संक्रमित      

- इटली से आई फ्लाइट में कपूरथला वासी 9 यात्री पॉजिटिव   

- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं --  डॉ संदीप धवन  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब       


देश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में आज फिर कोरोना ब्लास्ट की स्थिति पैदा हो गई है। पिछले दो दिनों को देखा जाए तो कपूरथला जिले में इटली से आई फ्लाइट के कपूरथला वासी 9 यात्रिओ सहित 2 दिन में 37 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। वीरवार को 29 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जबकि बुधवार को भी 8 संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित केसो की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी की है। 

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इटली से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट के 179 यात्रियों में से 125 यात्री संक्रमित पाए गए है। इन संक्रमित यात्रियों में 9 लोग कपूरथला जिले के अलग अलग गांवों से सबंधित है। इनमें 2 महिलाएं तथा 7 पुरुष शामिल है। इन सभी लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट रेपिड एंटीजन टेस्टिंग के जरिए प्राप्त हुई है। सभी लोगों की सैंपलिंग  रिपोर्ट पटियाला लैब में भेज दी गई है। वही  सिविल सर्जन डा. गुरिंदरबीर कौर के मुताबिक इटली से आए हुए संक्रमित मरीजों को कपूरथला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। तथा उनका रेगुलर चैकअप किया जा रहा है। 

जबकि 20 अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को कुल 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  जिलें में पिछले 6 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इटली से आने वाले मरीजों के सहित जिलें में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 83 हो गई है। 

वीरवार को 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें RT पीसीआर टेस्ट में 9 तथा अन्य लैब से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। आज 11 संक्रमित मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। 

डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं। 

- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....





No comments