कपूरथला पोस्टल विभाग से जुड़ा एक और लाखों रुपए का घोटाला उजागर ....??
- सुल्तानपुर के पोस्ट ऑफिस में तैनात अधिकारी ने फर्जी कॉपी बनाकर हड़पे लाखों रुपए, सस्पेंड
- पोस्टल विभाग में पहले भी हो चुके हैं करोड़ों रुपए के कई घोटाले
- उक्त अधिकारी पहले भी कई घोटाले में था संलिप्त, लेकिन ओहदे का रुबाब दिखा मामले को दबा दिया जाता था
खबरनामा इंडिया लक्ष्मी नंदन। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला सर्कल पोस्टल विभाग से संबंधित एक और बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। जिसमें संबंधित अधिकारी ने ग्राहक से लाखों रुपया लेकर फर्जी कॉपी बनाकर दी थी। सूत्रों की माने तो पीड़ित शिकायतकर्त की शिकायत के बाद विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं इससे जुड़े कई और मामले भी उजागर होने के आसार हैं।
इस संबंध में विभाग के सीनियर सुप्रिडेट रवि पूरी ने शिकायत आने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फिलहाल संबंधित अधिकारी सुरजीत सिंह गिल को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के उपरांत आरोपी पर मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला पोस्टल सर्कल के अंतर्गत आते सुल्तानपुर लोधी पोस्ट ऑफिस में तैनात अधिकारी ने कुछ लोगों से लगभग 45 लाख रुपए लेकर उनको फर्जी कॉपी थमा दी। जिसकी विभाग के सिस्टम में कोई भी एंट्री नहीं थी। इस संबंधी रेल कोच फैक्ट्री के नजदीक गांव वासी पीड़ित ने जब संबंधित पोस्ट ऑफिस से अपना खाता चेक करवाया तो वहां उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जिसके बाद विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई।
शिकायतकर्ता द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों ने फिलहाल उक्त अधिकारी को सस्पेंड कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है तथा उक्त डाकघर से संबंधित अन्य खातों की भी जांच की जा रही है।
सूत्रों की माने तो उक्त अधिकारी से संबंधित कई अन्य घोटाले भी उजागर होने के आसार है। सूत्र यह भी बताते हैं कि उक्त अधिकारी ने पहले भी कई ऐसे घोटाले किए हैं जिसमें अधिकारियों तक बात पहुंचने से पहले ही अंदर खाते सेटिंग कर ली जाती थी।
बता दें कि कपूरथला पोस्टल विभाग से में पहले भी कई करोड़ों रुपए के घोटाले हो चुके हैं। जिसमें कई कर्मचारी होने के चलते उन पर विभागीय कार्रवाई भी की गई है।











No comments