कपूरथला में कोरोना ब्लास्ट .... आज 92 नए मिले संक्रमित, आज फिर ग्रामीण बैंक के 22 नए पॉजिटिव ..??
- कपूरथला जिले में बढ़ने लगे कोरोना के मामले
- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं -- डॉ संदीप धवन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
देश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज तीसरे दिन भी कोरोना ब्लास्ट की स्थिति पैदा हो गई है। कपूरथला जिले में आज एक साथ बांध में पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है जिसमें ग्रामीण बैंक से संबंधित 22 लोग पॉजिटिव है। जबकि कल इटली से आई फ्लाइट में कपूरथला के 9 यात्री पॉजिटिव आने के बाद चिंता का विषय बन गया था। संक्रमित केसो की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी की है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 92 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 59 पॉजिटिव आरटी पीसीआर से 13 एंटीजन से तथा 20 अन्य लैब से पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिनों ग्रामीण बैंक से संबंधित नो कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आज बैंक से संबंधित 22 नए पॉजिटिव और आए हैं।
जिलें में पिछले 7 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इटली से आने वाले मरीजों के सहित जिलें में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 158 हो गई है। बताने योग है कि 1 जनवरी को ग्रामीण बैंक के फाउंडेशन पार्टी से संबंधित अभी तक 31 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। माना यह भी जा रहा है कि कोरोला ब्लास्ट अधिकारियों की लापरवाही के कागज ही हुआ है।
डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं।
- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....









No comments