वैक्सीनेशन ...... बूस्टर डोज का हुआ आगाज, .... ?
- पहले दिन 93 बुजुर्गों ने लगवाई बूस्टर डोज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
देश में कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा विशेषकर बुजुर्ग तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए बूस्टर डोज लगवाने के एलान के बाद आज बूस्टर डोज वैक्सीनेशन का आगाज किया गया है जिस दौरान 93 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
सिविल सर्जन डा. गुरिंदरबीर कौर के दिशा निर्देशानुसार व पंजाब सरकार की तरफ से आय निर्देशों के अनुसार सोमवार को जिले में कोविड वेक्सीनेशन की बूस्टर डोज की शुरुआत की गई। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डा. रणदीप सिंह भी मौजूद थे।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. गुरिंदरबीर कौर ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर इस प्रीकॉशन डोज की शुरुआत सरकारी गाइडलाइन मुताबिक शुरु की गई है। इसी के तहत हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइन वर्करों, 60 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों और कोमोब्रिड कंडीशन वाले लोगों को यह डोज दी जानी है।
उन्होंने बताया कि वेक्सीनेशन की दूसरी डोज के बाद 9 माह बाद के अंतर पर बूस्टर डोज दी जानी है। सिविल सर्जन ने अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचा जाए, कोविड से बचाव की गाइडलाइनों की पालना की जाए।
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. रणदीप सिंह ने बताया कि इसके लिए लाभपात्री सीधे तौर पर वेक्सीनेशन साईट पर जाकर वेक्सीनेशन करवा सकते है। उन्होंने ऐसे लोगों जिन्होंने वेक्सीनेशन की एक ही डोज लगवाई है को वेक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाने की भी अपील की है।









No comments