कपूरथला में पुलिस की सक्रियता पर भारी पड़ रहे चोर, रात शहर में चोरों ने 2 जगह दी दबिश ..??
- सदर बाजार के साथ लगते बाजार में जनरल स्टोर पर चोरों ने किया हाथ साफ
- सर्राफा बाजार में अभी एक दुकान का ताला ही तोड़ा था कि पुलिस का हूटर सुन भागे चोर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला
पंजाब के कपूरथला शहर में देर रात पुलिस की सक्रियता पर चोरों की गतिविधियां भरी पड़ी है। शहर के मुख्य बाजार में चोरों ने देर रात दो दुकानों को निशाना बनाया है। सदर बाजार के साथ लगते बाजार में एक दुकान के ताले तोड़ चोरो ने गल्ले से रुपए चुरा लिए है। जबकि सर्राफा बाजार में एक दुकान के ताले अभी थोड़े ही थे कि पुलिस की गश्त का हूटर सुनकर चोर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के उपरांत पीसीआर टीम तथा सिटी थाना प्रभारी गौरव धीर ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना प्रभारी गौरव धीर से मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार में एक जनरल स्टोर पर चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कैश बॉक्स (गल्ले) से 8 हज़ार रुपए चोरी किए जाने की सूचना दुकान के मालिक ने दी है। जब की दुकान मालिक ने लिखित शिकायत करने से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ सदर बाजार में एक दुकान के ताले टूटे हुए मिले हैं लेकिन वहां पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों घटनाओं के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे क फुटेज को खंगाला जा रहा है।
बताया यह भी जा रहा है कि सदर बाजार में चोरों ने जब दुकान के ताले तोड़े तभी पीसीआर की टीम वहां से गुजरी और उसका हूटर चल कल चोर भाग गए। और वहां नुकसान होने से बच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस दुकान पर चोरों ने चोरी की है वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे दुकान मालिक द्वारा रात को मैन स्विच के साथ ही बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे हालातों में चोर फुटेज मिलना भी असंभव है। दुकानदारों की ऐसी गतिविधियां पुलिस की जांच कार्य में बाधा पैदा कर सकती हैं।
सिटी थाना प्रभारी गौरव धीर ने बताया कि अज्ञात चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच जारी है और चोरी की घटनाओं को लेकर मामला भी दर्ज किया जा रहा है। सिटी प्रभारी ने जहां पीसीआर की गश्त तेज करने के लिए कहा है वही बाजार के सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपने सीसीटीवी कैमरे रात को ऑन रखे जाएं।
दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि चोरी की घटना घटने के बाद पुलिस को शिकायत न करने वाले लोग भी कहीं ना कहीं अपराधिक तत्वों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।











No comments