ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व मंत्री व दोआबा के बड़े नेता जोगिंदर मान AAP में हुए शामिल ..??

- फगवाड़ा से पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी कि जॉइन   

- फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के हो सकते हैं उम्मीदवार    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब      


पंजाब में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मंत्री तथा दोआबा के कद्दावर नेता जोगिंदर सिंह मान ने कॉन्ग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे के बाद दिल्ली में बहुत आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल से मुलाकात कर आप ज्वाइन कर ली है। बताया यह भी जा रहा है कि जोगिंदर सिंह मान को फगवाड़ा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। 

बता दें कि कपूरथला जिले के फगवाड़ा तहसील से विधायक रह चुके जोगिंदर सिंह मान ने फगवाड़ा को जिला ना बनाए जाने तथा पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले मैं उचित कार्यवाही ना किए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेश पार्टी को अलविदा कह दिया था। जोगिंदर मान ने कांग्रेस में अपने 50 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई अहम पदों पर कार्य कर सार्थक जिम्मेदारी निभा चुके है। 

जिसके बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह मान ने दिल्ली पहुंचकर आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की तथा उनकी नीतियों से उत्साहित होकर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। पार्टी सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनावों में जोगिंदर सिंह मान को फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। 

बताया यह भी जा रहा है कि जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा के रिजर्व क्षेत्र से कागज की टिकट की दावेदारी भी कर रहे थे। लेकिन टिकट ना मिलने की संभावनाओं के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। जोगिंदर सिंह मान पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह के भांजे थे।  




No comments