PM सुरक्षा में चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमेटी ..???
- जस्टिस इंदु मल्होत्रा के नेतृत्व में होगी जांच, NIA भी रहेगी शामिल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
पंजाब में 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी का प्रभारी रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा को बनाया गया है। इस जांच कमेटी में उनके साथ NIA के डीजी के प्रतिनिधि के तौर पर IG, चंडीगढ़ के डीजीपी पंजाब के एडीजीपी सिक्योरिटी और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रखा गया है।
वहीँ माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को PM की विजिट से जुड़ा सारा रिकॉर्ड जांच कमेटी की चेयरपर्सन रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा को देने के लिए भी कहा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने जांच शुरू कर दी थी। पंजाब ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल के नेत्रत्व में गृह सचिव अनुराग वर्मा के साथ जांच कमेटी बनाई थी। वहीं केंद्र ने भी इंटेलिजेंस ब्यूरो और SPG अधिकारियों के साथ सुरक्षा शिक्षकों की अगुवाई वाली जांच कमेटी गठन की थी। अब सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद यह दोनों जांच बंद हो गई है।
यह भी बताने योग्य है कि एम की सुरक्षा के मामले में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस सवालों के घेरे में है।











No comments