ब्रेकिंग न्यूज़

कैप्टन अमरिंदर सिंह 7 दिन तक किसी से नहीं मिलेंगे, सिर्फ फोन पर होगी वार्ता, पढें क्यों ..??

- कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिसवा फार्म हाउस में किया आइसोलेट    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब     

प्रदेश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान अब पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। इस बात की जानकारी खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तथा उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर दी है। 

वहीं दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अपने आप को सिसवां फार्म हाउस में होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है। तथा बीते कुछ दिनों के दौरान अपनी संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने के लिए अपील की है। वहीं उन्होंने 1 सप्ताह के लिए किसी से ना मिलने का फैसला करते हुए सारी राजनीतिक गतिविधियां फोन वार्ता द्वारा ही किए जाने का फैसला भी किया है। 

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपने ट्विटर पर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी देते हुए कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। और खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने 1 सप्ताह तक किसी से ना मिलने का फैसला किया है और फोन द्वारा ही वह सभी से संपर्क में रहेंगे। 

गौरतलब है कि अभी हाल ही में 2 दिन पहले कैप्टन की पार्टी पंजाब लोग कांग्रेस को चुनाव चिन्ह हॉकी बॉल अलाट हुआ था। जिसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनावों में गोल दागने का ऐलान भी किया था। लेकिन अब वह 7 दिन के लिए होम आइसोलेट हो गए हैं।  







No comments