ब्रेकिंग न्यूज़

परिवार गया शादी पर, चोरों ने पीछे से घर में घुसकर लाखों के गहने उड़ाए, पढ़ें ..??

- 6 सोने की वालीया, 4 अंगूठिया, एक जोड़ी कांटे, एक कड़ा, एक जोड़ी टोपस, एक घड़ी व दस हजार रुपए नकद ले गए चोर  

- पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, पुलिस का दावा जल्द काबू किए जाएंगे चोर   

खबरनामा एरिया ब्यूरो। कपूरथला       

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव हमीरा वासी एक परिवार शादी समारोह में जाने के बाद बंद पड़े घर से चोरों ने घर के ताले तोड़ लाखों रुपए के गहने उड़ा दिए हैं। पीड़ित परिवार ने चोरी की वारदात की सूचना थाना सुभानपुर पुलिस को दी है। जिसके बाद मामलें की जांच पड़ताल एसएचओ अमनदीप नाहर ने शुरू की। और बताया कि चोरों की पहचान कर ली गई है जल्द ही काबू कब लिया जाएगा।

गांव हमीरा वासी जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीतें दिन उसके दोहते की शादी थी। सारा परिवार शादी में शामिल होने के लिए गांव माना तलवंडी गया हुआ था। शादी से जब वह वापिस अपने घर लौटे तो देखा कि भीतर के दरवाजे पर लगे हुए ताले टूटे हुए थे। 

जब वह कमरें के अंदर दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए। कमरे के भीतर पड़ी हुई अलमारियों के तालों को तोड़कर चोरों द्वारा तीन जोड़ी सोने की वालीया, चार सोने की अंगूठिया, एक जोड़ी कांटे, एक सोने का कड़ा, एक जोड़ी सोने के टोपस एक घड़ी  व दस हजार रुपए नगदी चुरा ली। जबकि दूसरे बेडरुम में पड़ी हुई अलमारी का ताला  तोड़ कर उसमें पड़ा हुआ एक सोने का छल्ला भी चोरी कर लिया गया। चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग 3 लाख रुपए के करीब बनती है।  

लाखों रुपए के गहनों की चोरी की वारदात सुन पुलिस भी हैरान हो गई। मौके-ए-वारदात पर थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप नाहर पुलिस पार्टी संग पहुंचे तथा मामलें की जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा मोबाइल डंप उठाया गया। जिसमें  उस समय तीन लोगों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस हो गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

एसएचओ ने बताया कि आरोपी मुनीष कुमार निवासी आबादी हमीरा, कार्तिक उर्फ कन्नू निवासी दयालपुर तथा संजीव कुमार निवासी करतारपुर द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 




No comments