कोरोना की स्पीड बढ़ी .... सैनिक स्कूल कंटेनमेंट जोन घोषित, जिले में आज 195 नए संक्रमित, पढ़ें लिस्ट ..??
- RCF से 15, लवली यूनिवर्सिटी से 11 और सैनिक स्कूल मे अभी तक 22 संक्रमित
- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं -- डॉ संदीप धवन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
देश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में कोरोना की स्पीड लगातार बढ़ती जा रही है। आज जिले में एक साथ 195 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में 685 एक्टिव मामले हो गए हैं। जिले में बढ़ रहे संक्रमण के दौरान RCF. सिटी थाना, बावा लालवानी स्कूल और सैनिक स्कुल में भी संक्रमित मरीज आ चुके है। सैनिक स्कूल में अभी तक 22 संक्रमित मामले सामने आने के बाद सैनिक स्कूल के 82 क्षेत्र को कंटोनमेंट जोगन घोषित कर दिया गया है। संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ संदीप धवन ने की है।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 195 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 138 पॉजिटिव RT - पीसीआर से, 17 एंटीजन से और अन्य लैब से 40 पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि आज 66 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
जिलें में पिछले 13 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगभग 50 गुना से अधिक बढ़ौतरी हुई है। 1 जनवरी को आठ पॉजिटिव मरीज थे और सिर्फ 23 एक्टिव थे जो अब बढ़कर 685 एक्टिव मरीज हो गए हैं। वीरवार को आई रिपोर्ट में RCF से 15, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से 11 और चॉइस ब्रेड फैक्ट्री से 8 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है।
डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं।
- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....









No comments