ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब कांग्रेस को झटका...... पूर्व मंत्री व दोआबा के बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा ..??

- फगवाड़ा से पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कांग्रेस का दामन छोड़ा   

- फगवाड़ा को जिला ना बनाए जाने तथा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में कार्रवाई ना होने को बताया का कारण  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब      

पंजाब में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब कांग्रेश को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मंत्री तथा दोआबा के कद्दावर नेता जोगिंदर सिंह मान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मान कांग्रेसमें अपने 50 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई अहम पदों पर कार्य कर सार्थक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। और प्रदेश में एक अच्छे दलित चेहरे के रूप से भी जाने जाते है। 

कपूरथला जिले के फगवाड़ा तहसील से विधायक रह चुके जोगिंदर सिंह मान ने फगवाड़ा को जिला ना बनाए जाने तथा पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले मैं उचित कार्यवाही ना किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया है। 

बताया यह भी जा रहा है कि जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा के रिजर्व क्षेत्र से कागज की टिकट की दावेदारी भी कर रहे थे। लेकिन टिकट ना मिलने की संभावनाओं के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। जोगिंदर सिंह मान पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह के भांजे थे।  




No comments