ब्रेकिंग न्यूज़

डीसी कपूरथला के आदेश ...... जिले के इन क्षेत्रों को बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन ..??

- माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोन क्षेत्र में पाबंदियों और एहतियाती कदम उठाने के संबंधित एसडीएम को दिए आदेश   

- डीसी की जनता से अपील ---- जिले में कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए कॉविड नियमों की पालना जरूर करें     

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

डिप्टी कमिशनर कम ज़िला मैजिस्ट्रेट दीप्ति उप्पल की तरफ से जिले में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, थापर कालोनी फगवाड़ा और भदास गाँव के कुछ हिस्से को माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोन घोषित किया गया है। 

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कोविड के 6 केस पाए जाने पर गर्लज़ होस्टल नंबर 1, ब्लाक नंबर 9 और ब्लाक नंबर 54 के लड़के होस्टल नंबर 9को माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोन घोषित किया गया है। इसके  इलावा फगवाड़ा शहर की थापर कालोनी में 5केस सामने आने पर हाऊस नंबर 151 से 165 को भी माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोन घोषित किया गया है। 

ज़िला मैजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेशों अनुसार ऐस.डी.ऐम, फगवाड़ा को माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोन के अंतर्गत उस क्षेत्र में लगती पाबंदियों, एहतियाती कदम उठाने के लिए सुपरवाइज़री अधिकारी लगाया गया है ,जिससे कोविड के और फैलने को रोका जा सके।इसके इलावा भुलत्थ हलके गाँव भदास में कोविड केस सामने आने पर डा. सुभाष वाली गली को माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोन घोषित किया गया है।इस स्थान पर पाबंदियाँ, सावधानी कदम उठाने के लिए ऐस.डी.ऐम. भुलत्थ को सुपरवाइज़री अधिकारी लगाया गया है जिससे कोविड के ओर फैलाव को रोका जा सके।

डिप्टी कमिशनर ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड की तीसरी लहर के मद्देनज़र तेज़ी के साथ बढ़ रहे मामलों कारण पूरी सावधानी अपनाए। इसके इलावा वैकसीनेशन से वंचित लोगों को तुरंत टीकाकरण करवाने और लोगों को मास्क पहनने की अपील भी की गई है। 


No comments