कपूरथला में प्रॉपर्टी के विवादित सेल परचेज मामले में SDM ने राजस्व रिकवरी के दिए आदेश ...??
- एक बयाना के रहते दूसरे व्यक्ति को बेची गई थी प्रॉपर्टी
- पहले ब्याने में दर्ज रकम से आधी कीमत पर करवाई गई रजिस्ट्री
- सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच के बाद राजस्व रिकवरी के लिए आदेश
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला शहर में एक रिहायशी प्रॉपर्टी की सेल परचेज के विवादित मामले में एसडीएम कपूरथला ने राजस्व रिकवरी के आदेश देते हुए रिकवरी प्रोसेस शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी SDM कपूरथला जय इंदर सिंह ने देते हुए बताया कि उक्त मामले में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया है जिसकी भरपाई के लिए रिकवरी प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि कुछ महीने पहले शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी प्रॉपर्टी का सौदा एक करोड़ 35 लाख रुपए में मालिक ने किसी महिला से किया था। लेकिन महिला से किए गए ब्याने की तारीख से पहले ही उक्त मालिक ने वह प्रॉपर्टी किसी अन्य को बेच दी।
संबंधित मामले में पहली खरीदार महिला द्वारा रजिस्ट्री होने से एक दिन पहले ही 21 जून 2021 को तहसीलदार को एक लिखित शिकायत तथा अपना बयाना संलग्न कर रजिस्ट्री न करने का आग्रह किया था। लेकिन तहसीलदार ने उस शिकायत को नजरअंदाज करते हुए 22 जून 2021 को उक्त प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री लगभग आधे दाम (68 लाख) में 3 लोगों के नाम कर दी। उक्त मामले में जहां प्रॉपर्टी मालिक द्वारा एक बयाना के रहते दूसरे को प्रॉपर्टी बेचकर कथित धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ वहीं दूसरी तरफ एक करोड़ 35 लाख की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महज 68 लाख रुपए में किए जाने से सरकारी खजाने को भी लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया गया।
उक्त मामले की शिकायत CM ऑफिस, विजिलेंस विभाग तथा प्रदेश के राजस्व विभाग को करने के बाद जांच का जिम्मा SDM कपूरथला के पास पहुंचा। और लगभग 6 महीने की जांच के उपरांत SDM कपूरथला ने सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के एवज में राजस्व रिकवरी के आदेश दे दिए हैं। इस संबंधी एसडीएम जय इंद सिंह ने बताया कि सरकारी खजाने को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई के लिए रिकवरी प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।











No comments