ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कोरोना ब्लास्ट .... बड़ी संख्या में मिले संक्रमित, ग्रामीण बैंक अधिकारियों की लापरवाही पड़ सकती है महंगी ..??

- ग्रामीण बैंक कर्मियों ने 1 जनवरी को मनाई थी फाउंडेशन डे पार्टी, 250 से अधिक लोग थे मौजूद     

कपूरथला जिले में 2 दिन में 35 नए संक्रमित, बैंक को सैनिटाइज कर दो दिन के लिए किया सील     

- प्रबंधकों की लापरवाही के चलते पार्टी में कोविड नियमों की उडी जमकर धज्जियां    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब       


देश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में आज कोरोना ब्लास्ट की स्थिति पैदा हो गई है। पिछले दो दिनों को देखा जाए तो कपूरथला जिले में 2 दिन में 35 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 23 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जबकि सोमवार को भी 12 संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित केसो की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी की है। 

जिले में 2 दिन में आए 35 पॉजिटिव मामलों में 9 पॉजिटिव ग्रामीण बैंक से संबंधित है बताने योग्य है कि ग्रामीण बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों ने 1 जनवरी को बैंक की फाउंडेशन डे पार्टी स्थानीय विरसा विहार में मनाई थी।  जिसमें 250 से अधिक लोग मौजूद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त भीड़ भरी पार्टी में लगभग सभी लोग बिना मास्क थे और सोशल डिस्टेंस की भी कोई पालना नहीं की गई थी। बुद्धिजीवियों का मानना है कि आने वाले दिनों में बैंक प्रबंधकों की लापरवाही कपूरथला के लोगों को भारी पड़ सकती है। 

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें RT पीसीआर टेस्ट में 4 तथा एंटीजन टेस्ट में 13 और अन्य लैब से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके बाद जिले में अब 56 एक्टिव केस हैं। जिनको क्वारंटाइन किया गया है। आज एक संक्रमित मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। 

ग्रामीण बैंक की फाउंडेशन पार्टी का एक दृश्य

SMO डॉ संदीप धवन ने यह भी बताया कि मंगलवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट्स में 4 केस पंजाब ग्रामीण बैंक से संबंधित है जबकि सोमवार को इसी बैंक के 5 लोग पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एहतियात के तौर पर ग्रामीण बैंक को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद फिलहाल 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है। 

डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं। 

- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....

 











No comments