कलरफुल SVEEP से मतदाताओं के लिए संदेश, देखें क्या ..???
- 32 छात्राओं ने अपनी टीचर के साथ मिलकर सैनिक स्कूल के बाहर 1000 स्क्वायर फिट का बनाया कलरफुल SVEEP
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
फरवरी में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को निष्पक्षता और बिना लालच के मतदान करने के लिए जागरूकता देने के लिए मंसूरवाल स्कूल की अंग्रेजी अध्यापक तथा स्वीप नोडल अधिकारी सुनीता सिंह ने अपने 32 छात्रों सहित हजार फुट का कलरफुल SVEEP तैयार किया। जिसमें उन्होंने पक्के रंगों से सड़क पर एक स्वीट तैयार कर मतदान के प्रति सार्थक संदेश दिया है।
गांव मंसूरवाल दोना स्कूल की इंग्लिश अध्यापिका सुनीता सिंह ने खबरनामा इंडिया को बताया जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम जयइंदर सिंह के सहयोग से आने वाले विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करने के मंतव्य से यह कलरफुल स्वीप तैयार किया गया है। इसमें खास तौर पर युवा मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं को भी निष्पक्षता और बिना लालच के मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है वही मतदाता को यह भी संदेश दिया है कि वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी वोट का प्रयोग जरूर करें।
सुनीता सिंह ने यह भी बताया कि इस 1000 स्क्वेयर फुट SVEEP को तैयार करने में उनके साथ छठी कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक के 32 छात्राओं ने पूरा सहयोग दिया है इसके माध्यम से वह अभी से छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं कि वह भी बड़े होकर अपनी वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग दें तथा हर वोटर को बिना किसी लालच और दबाव के मतदान करना चाहिए।











No comments