ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना की स्पीड बढ़ी .... जिले में आज 172 नए संक्रमित, पढ़ें लिस्ट ..??

 - RCF से 8, बावा लालवानी स्कूल से 9 और सैनिक स्कूल से 11 संक्रमित    

- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं --  डॉ संदीप धवन  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब        

देश में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में आज कोरोना की स्पीड लगातार बढ़ती जा रही है। आज जिले में एक साथ 172 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में 558 एक्टिव मामले हो गए हैं। नव वर्ष के 12 दिनों में 550 नए कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। जिले में बढ़ रहे संक्रमण के दौरान सिटी थाना, बावा लालवानी स्कूल और सैनिक स्कुल में भी संक्रमित मरीज आ चुके है। आज आए संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ संदीप धवन ने की है। 

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 172 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 105 पॉजिटिव RT - पीसीआर से, 27 एंटीजन से और अन्य लैब से 40 पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि आज 24 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।  

जिलें में पिछले 12 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगभग 50 गुना से अधिक बढ़ौतरी हुई है। 1 जनवरी को आठ पॉजिटिव मरीज थे और सिर्फ 23 एक्टिव थे जो अब बढ़कर 558 एक्टिव मरीज हो गए हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में RCF से 8, बावा लालवानी स्कूल से 9 और सैनिक स्कूल से 11 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। 

डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं। 

- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....  




No comments