गुलमरग मे 7 से 11 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग मे चयन टीम भाग लेगी -- राजीव वालिया
- टीम के तौर पर जीत दर्ज करने की भावना जिदगी में सफलता का मंत्र
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त कर्लिंग फैडरेशन आफ इंडिया से संबधित कर्लिंग एसोसिएशन आफ पंजाब व कपूरथला कर्लिंग एसोसिएशन के सहयोग से स्थानीय सनातन धर्मसभा मे एक दिवसीय प्रथम पंजाब स्तरीय फ्लोर कर्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे मेज़बान कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर व जालंधर जिले से संबधित लगभग 50 पुरूष तथा महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उदघाटन पंजाब कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश प्रधान राजीव वालिया व कर्लिंग के मुख्य कार्यकारी अभिलाष कुमार ने किया जबकि समापन समारोह पर राजीव वालिया ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता मे जालंधर ने पहला स्थान अमृतसर ने दूसरा व कपूरथला व गुरदासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर राजीव वालिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि चयनित टीम 7 जनवरी से 11 जनवरी तक गुलमरग कशमीर मे होने वाली राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग मे भाग लेगी। वालिया ने कहा कि खेल चाहे कोई भी क्यों ना हो वह खिलाड़ियों को जहां तंदरुस्ती देते है। वहीं एक टीम के तौर पर जीत दर्ज करने के लिए मिलकर आगे बढ़ने की भावना का खिलाड़ियों में विकास करते है। और यही भावना आगे चलकर व्यक्ति की जिदगी में सफलता का मंत्र बनती है।
खेलों का हमारे समाज के विकास में अहम योगदान रहा है।आज की भाग-दौड़ वाली जिदगी में जो व्यक्ति सेहत के प्रति तंदरुस्त है, वह खुशनसीब है और तंदरुस्ती में खेल अहम योगदान डालते हैं। इस लिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह खेल को अपने जीवन का अहम अंग बनाए। राजीव वालिया ने कहा कि खेलों को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अन्य राज्यों से भी पंजाब की राह पर चलकर खेलों को बढ़ावा देने की अपील की।
इस अवसर पर निर्मल सिंह, नरपिंदर सिंह, यादविंदर, कमलजीत सिंह, शिवांकर प्रताप सिंह, अखिल शर्मा, संदीप यादव, डा.प्रदीप कुमार सिंह, वंदना देवी, बलविंदर कौर, रोज़ी लक्खी, सुखदेव सिंह साहीवाल, गगनदीप कौर, अवनीत कौर, ममता, बिमला रानी, विजय कुमार, बलविंदर सिंह, संजीव वालिया, सचिन अरोरा, पांडव राय, गुरचरण सिंह, कमल बिष, अंजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।









No comments