ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना के केस बढ़ने से पंजाब के इस जिले में सख्त कार्रवाई ..... चौथी कक्षा तक स्कूल और आंगनबाड़ी सेंटर किए बंद ...???

- पिछले 9 दिनों में 300 से अधिक नए संक्रमित पाए गए   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पठानकोट, पंजाब       


देश में तीसरी लहर के चलते कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पंजाब में पहला बड़ा कदम उठाया गया है। जिसमें पठानकोट जिला प्रशासन ने जिले में चौथी कक्षा तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी सेंटर बंद कर दिए हैं। पठानकोट जिले में बढ़ रहे कोरोना के केसो को देखते हुए फिलहाल यह पाबंदी 14 जनवरी तक लगाई गई है। उसके बाद हालात की समीक्षा के बाद नया कदम उठाया जाएगा।  

पठानकोट जिले में पिछले 9 दिनों के दौरान 302 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सभी बार सिनेमा हॉल मॉल जैन म्यूजियम रेस्टोरेंट्स और स्पा प्रबंधकों को हिदायत दी है कि सिर्फ वैक्सीन की डबल डोज वाले कर्मचारियों को ही तैनात किया जाए। इसके अलावा कोई कर्मचारी ड्यूटी पर ना हो इसके लिए बुधवार तक का समय दिया गया है उसके बाद चैटग होगी और अगर कोई रंग ना करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   

पठानकोट के डीसी संयम अग्रवाल के अनुसार 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक लगातार कोरोना के मामले बढ़े हैं। और नया स्ट्रीम अमीक्लोन भी देश में तेजी से फैल रहा है। सभी पॉजिटिव लोगों की अभी जिनोम सीक्वेंसिंग होनी है। जिसके बाद ओमीक्रोन की स्थिति भी स्पष्ट होगी।  





No comments