ब्रेकिंग न्यूज़

आरसीएफ से तांबे की तार चोरी कर ले जाते 4 काबू ... ??

- चोरी कर 53 किलो तांबे की तार ले जाते 4 को RPF ने किया काबू  मामला दर्ज      

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला         

आरपीएफ पोस्ट वर्कशॉप, आरपीएफ पोस्ट टाउनशिप व सीआईबी आरसीएफ की अपराध नियंत्रण हेतू बनाई गई संयुक्त टीम ने चार बाहरी व्यक्तियों को तांबे की तार रेलवे संपत्ति को चोरी कर ले जाते समय पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट वर्कशॉप पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जो तांबे की तार चोरी कर ले जा रहे थे, उसका वजन लगभग 53 किलो था। तार टुकड़ों में थी। जिसकी कीमत 18 हजार 500 रुपए बताई गई है। 

आरोपियों की पहचान वीरू कुमार पुत्र जवाहर, परदेसी कुमार पुत्र मुकुल देव बिंद, संजय कुमार पुत्र स्व. सहिंद्र चौहान व अमन पुत्र अरुण के रुप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट वर्कशॉप पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें माननीय अदालत कपूरथला में पेश कर जेल भेजा जाएगा। 


No comments