पर्यावरण प्रेमी संत सीचेवाल कोरोना पॉजिटिव, सभी कार्यक्रम किए रद्द...
- सुलतानपुर लोधी के तहसीलदार की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कोरोना की लगातार बढ़ रही तीसरी लहर के दौरान अब पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए उनके शिष्य गुरविंदर सिंह ने भी की है।
गुरविंदर सिंह ने यह भी बताया कि बाबा सीचेवाल को कुछ दिन से हल्के बुखार की शिकायत थी जिसके चलते उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब वह होम क्वारंटाइन है। तथा उनके संपर्क में आए डेरे के तीन लोगों का भी टेस्ट करवाया गया जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव है।
जानकारी यह भी है कि सुल्तानपुर लोधी के तहसीलदार प्रवीण कुमार छिब्बर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। वह भी होम क्वारंटाइन हो गए हैं। तथा उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से टेस्ट करवाने के लिए आग्रह किया है।
वहीं दूसरी तरफ बाबा सीचेवाल के शिष्य गुरविंदर सिंह ने यह भी बताया कि अब बाबा सीचेवाल का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। और बुखार भी ठीक है। एहतियात के तौर पर उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।











No comments