ब्रेकिंग न्यूज़

जिला बार एसोसिएशन ने उपभोक्ता कमीशन का किया बायकाट, रेसूलेशन भी किया पास ....

- जिला उपभोग्ता कमीशन द्वारा वकीलों के साथ किए गए व्यवहार की निंदा की  

- जिला उपभोग्ता कमीशन के चेयरमैन ने सभी आरोपों को किया सिरे से खारिज   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो।  कपूरथला    

जिला उपभोक्ता कमीशन कपूरथला के चेयरमैन की तरफ से वकीलो के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर शुक्रवार को वकीलों की एक विशेष बैठक बार एसोसिएशन प्रधान खल्लार सिंह धम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें एडवोकेट तरविंदर सिंह ढिल्लों के साथ चेयरमैन ललित पाठक के व्यवहार की निंदा की। वही बार एसोसिएशन के अन्य वकीलो ने बताया कि ललित पाठक का वकीलो के साथ व्यवहार सौहार्दपूर्ण नहीं है। इन मुद्दों को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने एक रेगुलेशन पास कर कमीशन के चेयरमैन का बाय कट करने का फैसला किया है। वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ता कमीशन के चेयरमैन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए वकीलों द्वारा उनसे दुर्व्यवहार करने की बात कही है। 

एडवोकेट टीएस ढिल्लों ने बताया कि कंजूमर कमिशन रेगुलेशन 2020 की धारा 3 के तहत उपभोक्ता कमिशन को हाल में ऊंची कुर्सी लगाने के इजाजत नही ओर वह उपभोक्ता से सिर्फ 30 सेंटीमीटर ही अपने टेबल को ऊंचा कर सकते और उन्हें उपभोगता के आमने सामने बैठना होता । लेकिन ललित पाठक इस बात को मानने को तैयार नही थे और इसी बात को लेकर वह गलत बोलने लगे। 

वकीलों ने कहा कि  कई केस तो 2 से 3 साल से पेंडिंग पड़े। वही बार एसोसिएशन के प्रधान खलार सिंह धम ने वकीलो को आश्वासन दिलाया कि वह वकीलो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है और बार के किसी वकील के साथ धक्का नही होने दिया जाएगा। वही सभी वकीलो ने रेज्यूलेशन पास कर उपभोक्ता कमीशन का बाईकाट करने की बात कही और जब तक ललित पाठक, मेंबर रजिता सरीन ओर रीडर गुरप्रताप की बदली नही हो जाती तब तक कपूरथला बार या अन्य किसी बार  का कोई भी मेम्बर उपभोक्ता कमीशन कपूरथला में  निजी तौर पर या वीडियो कॉलिंग के जरिये पेश नही होगा। रेसूलेशन की  एक कॉपी माननीय चीफ जस्टिस पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को भी भेज दी गयी है। 

इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान खलार सिंह धम, उपप्रधान हमीश ,सेक्टरी दर्शन सिंह , पवन गुलाटी जॉइंट सेक्टरी , एडवोकेट पी के पंडित,एडवोकेट पीयूष मनचंदा,सुनील छाबरा ,हरजीत संधू,जुगराज  सिंह काहलों, राकेश शर्मा, नितिन शर्मा, टेक शरण शर्मा, मुकेश गुप्ता, हरचरण सिंह, एसपीएस रत्ती, विनय गर्ग, अजय कुमार,चंद्र शेखर,हरवीर ढिल्लों,गुरप्रीत भट्टी,राकेश कुमार आनंद, प्रिंस कौशल,कुलदीप बावा, ओमप्रीत भुल्लर,एसएस महली ,सुरेश कालिया,अनुज आनंद,संदीप सिंह, मनीष लूथरा,हितेश गुप्ता, सुशील कपूर, हरमन बावा,सुखविंदर जसवाल,साहिल कौंडल, जसप्रीत ढिल्लों,सुरिंदर कुमार,सुकेत गुप्ता आदि मौजूद थे। 




No comments