ब्रेकिंग न्यूज़

CORONA Update ....... कपूरथला के आर्मी स्कूल के एक और छात्र सहित आज 6 पॉजिटिव ....??

- आर्मी स्कूल ढिलवां से कल भी आए थे 15 पॉजिटिव 

- स्वास्थ्य विभाग की जनता से अपील, कोविंड नियमों की पालना जरूर करें   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला        

देश में कोरोना के नए वायरस ओमीक्रोन की दहशत के बीच पंजाब के कपूरथला जिले में आज फिर आर्मी पब्लिक स्कूल ढिलवां से लिए गए सैंपल में से एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि इससे पहले इसी स्कूल से संबंधित 15 पॉजिटिव आ चुके हैं।  स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी स्कूल में पॉजिटिव आए मामलों में अब 14 छात्र व 2 स्कूल स्टाफ शामिल है। जिनको विभाग की गाइड लाइन के अनुसार क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

बता दें कि देश में कोरोना की तीसरी लहर तथा नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर केंद्र ने सभी प्रदेशों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं। वही देश की जनता को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के सुझाव के साथ साथ विभाग के अधिकारियों को कोरोना टेस्ट के प्रोसेस को तेज करने के भी आदेश दिए गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत से मिली जानकारी के अनुसार सरकार की गाइड लाइन के चलते कोरोना रूटीन टेस्ट के दौरान आज भी आर्मी पब्लिक स्कूल ढिलवां से लिए गए सैंपल्स की रिपोर्ट में एक छात्र की रिपोर्ट सहित जिले में 6 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।  वहीं अब कुल मिलाकर जिले में 19 पॉजिटिव मामले हैं। 

उन्होंने बताया कि जो छात्र अन्य राज्यों से संबंधित हैं उन्हें स्कूल कैंपस में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में क्वारंटाइन कर दिया गया है। जबकि अन्य जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हैं उनको उनके घर पर ही क्वारंटाइन किए जाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं .तथा संबंधित जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी संक्रमित मरीजों के संबंध में सूचना दे दी गई है। 

डॉ राजीव भगत ने जनता से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करने में कोताही ना बरतें और नियमों की पालना जरूर करें। 

- संक्रमितो की लिस्ट देखें .....  






No comments