ब्रेकिंग न्यूज़

नाराज़ भाजपाई हुए लामबंद ....... नवनियुक्त मंडल प्रधान की नियुक्ति का जताया विरोध .... ???

- एकजुट हो लगाया आरोप --- मंडल प्रधान की गतिविधियां रही हैं संगठन विरोधी   

- प्रदेश प्रधान से मिलकर पूरे मामले को करवाएंगे अवगत -- नाराज़ भाजपाई   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख कपूरथला जिले में भाजपा नेताओं में किसी ना किसी बात को लेकर जहां गुटबंदी मजबूत हो रही है वही कई भाजपा नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज जिला प्रधान राजेश पासी द्वारा कपूरथला के नए मंडल प्रधान नियुक्त किए जाने के बाद इस फैसले से नाराज कई नेता लामबंद होकर नवनियुक्त प्रधान के खिलाफ प्रदेश प्रधान से मिलने का मन बना चुके हैं। 

बता दें कि वीरवार को भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कपूरथला मंडल के नए प्रधान चेतन सूरी की नियुक्ति किए जाने का फैसला किया। जिसके बाद कई सीनियर भाजपा नेताओं सहित लगभग 15 भाजपाइयों का एक गुट इस फैसले के खिलाफ लामबंद हो गया है। 

नाराज भाजपाइयों ने एक बैठक कर यह फैसला किया है कि वह संगठन के प्रति वफादार रहते हुए इस फैसले का पूरी तरह से डटकर विरोध करेंगे। और नवनियुक्त मंडल प्रधान की कथित संगठन विरोधी गतिविधियों का कच्चा चिट्ठा प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा तक पहुंचाएंगे। सभी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि नवनियुक्त कपूरथला मंडल के प्रधान बीते निकाय चुनावों में अपने संगठन के उम्मीदवारों को समर्थन देने की बजाय अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को समर्थन देते रहे हैं।  

दूसरी तरफ नवनियुक्त मंडल भाजपा प्रधान चेतन सूरी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि निकाय चुनावों के दौरान उनकी माता जी बीमार थी और वह उनको लेकर हॉस्पिटल में व्यस्त थे। 







No comments