ब्रेकिंग न्यूज़

फिटनैस एंड स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन ..... खेलो इंडिया की तर्ज पर आयोजन में फिटनेस प्रति किया जायगा अवेयर ....

- खेल व्यक्ति को अनुशासित और सहनशील बनाता है -- राजीव वालिया   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

फिट इंडिया कैंपेन के तहत हेरीटेज सिटी में 18 दिसंबर को फिटनैस एंड स्पोर्ट्स इवेंट करवाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। खेलो इंडिया की तर्ज पर लोगों के बीच फिटनेस की अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत हेरीटेज सिटी में फिटनैस एंड स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित होगा। बता दे कि शहर निवासिओं और युवा खेल भलाई बोर्ड के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें कई जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेने को तैयार बर तैयार है। 

उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश प्रधान राजीव वालिया ने बताया युवाओ को खेले के साथ जोड़ने के लिए फिटनैस एंड स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन 18 दिसंबर को एसएस क्लब नजदीक बस स्टैंड कपूरथला में किया जायेगा। 

राजीव वलिया ने कहा कि खेल आपके जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण लाते हैं। वह आपके दिमाग को तेज और मजबूत बनाते हैं। खेल खेलने में मजा आता है और वे आपके दिमाग को ताजा करते हैं। खेल व्यक्ति को अनुशासित बनाता है और आपकी सहनशक्ति और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है। यह आपके जीवन में सकारात्मकता लाता है। 

इस अवसर पर कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिला प्रधान बलराज सिंह एडवाईजर, जसपाल सिंह पनेसर, हरदीप कंग, गगनदीप कौर, जसविंदर सिंह सोढ़ी, सुनीता सिंह, गुरतेज सिंह चीमा, दविंदर सिंह, साब सिंह आदि उपस्थित थे। 






No comments