GM से बैठक .... RCF एम्पलाईज यूनियन ने GM के समक्ष उठाये कर्मिओ के मुद्दे .......
- महंगाई भत्ते की रोकी हुई तीन किश्तों तथा नाइट डियूटी भत्ते पर बेसिक पगार की सीलिंग को हटवाने की है मांग
खबरनामा इंडिया गगनदीप। कपूरथला
केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों तथा पेंशनरों की जनवरी 2020 से रोक रखी महंगाई भत्ते की तीन किश्तों को एरियर्स सहित जारी करवाने और नाइट डियूटी भत्ते पर 43600 रुपए बेसिक पगार की सीलिंग को हटवाने की मांग को लेकर आरसीएफ एम्पलाईज यूनियन ने चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के नाम एक मांग पत्र जीएम रेल कोच फैक्ट्री को सौंपा। जिसके उपरांत GM रविंद्र गुप्ता के साथ कर्मचारियों की कई ज्वलंत समस्याओं के समाधान संबंधी चर्चा भी की गई।
प्रेस को जानकारी देते हुए परमजीत सिंह खालसा अध्यक्ष आरसीएफ एम्पलाईज यूनियन व सर्वजीत सिंह महासचिव इंडियन रेलवे एम्पलाईज फेडरेशन ने कहा कि इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के निर्देश के अनुसार देशभर में फेडरेशन से संबंधित सभी यूनियनों द्वारा महंगाई भत्ते की तीन किश्तों को एरियर्स सहित जारी करवाने तथा नाइट ड्यूटी एलाउंस पर लगाई 43600 रुपये तनख्वाह की सीलिंग हटाने की मांग को लेकर आज देश भर में मांग पत्र दिया गया है।
नेताओं ने कहा कि महंगाई भत्ता रोके जाने के कारण हर कर्मचारी का 2 हजार से लेकर 15 हजार रुपए प्रति महीना नुकसान हो रहा है। और नाइट ड्यूटी अलाउंस की सीलिंग लगने से लगभग 70 फीसदी कर्मचारी जिनका वेतनमान 43600 व उससे ज्यादा है। नाइट ड्यूटी एलाउंस से वंचित कर दिए जाने से कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। हमने मांग की है उक्त दोनों भत्तों लगाई रोक तुरंत हटाई जाए क्योंकि बढ़ती हुई महंगाई ने कर्मचारियों का जीना मुश्किल कर दिया है।
परमजीत सिंह खालसा एवं सर्वजीत सिंह ने बताया कि इसी दौरान GM के साथ मीटिंग में आरसीएफ कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जैसे करोना महामारी के दौरान मृतक कर्मचारियों के परिवार के मेंबर को पहल के आधार पर नौकरी देने की मांग की गई। जिस पर महाप्रबंधक महोदय ने आश्वासन दिया कि हम इन केसों में कोई देरी नहीं होने देंगे। करोना महामारी के दौरान मृतक कर्मचारियों के परिवारों को स्टाफ बेनिफिट फंड से राहत देने के संबंध में स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी की जल्द मीटिंग करवाने के अनुरोध पर जीएम महोदय ने सहमति प्रकट की और पीसीपीओ साहब को इसके लिए निर्देश दे दिए।
मटेरियल की कमी के बारे में महाप्रबंधक महोदय ने बताया कि अब मटेरियल की स्थिति काफी सुधर गई है और जुलाई महीने से सभी शापों/सेक्शनों में मैटीरियल बिना किसी रुकावट के मिलेगा जिस कारण कर्मचारियों के इनसेंटिव में बढ़ोतरी होगी। आरसीएफ से आरडीएसओ में सिलेक्टेड हुए इंजीनियरों को जल्द रिलीव किए जाने के संबंध में महाप्रबंधक महोदय पॉजिटिव रिस्पांस देते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए पीसीपीओ साहब को निर्देश दे दिए। बोगी शॉप में बेहद खराब गुणवत्ता के सेंट्रल एयर वाल्व तथा लेवलिंग एयर वाल्व के संबंध में महाप्रबंधक महोदय से चर्चा की गई जिसमें उन्होंने माना के इसमें सच में उक्त कंपोनेंट्स में समस्या है परंतु दूसरी कंपनियों से सप्लाई ना मिलने के कारण कंपनी से मैटीरीयल को रेक्टिफाई करवाया जा रहा है और कंपनी को बढ़िया क्वालिटी का मैटेरियल सप्लाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
मीटिंग में परमजीत सिंह खालसा, सर्वजीत सिंह, दर्शन लाल, मनजीत सिंह बाजवा, अमरीक सिंह, प्रदीप सिंह आदि हाजिर थे।













No comments