प्रदेश में बिजली कटों के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल ...... बिजली दफ्तर के बाहर किया पर्दशन ....
- नेता बोले --- कैप्टन और सिद्धू कुर्सी की लड़ाई में फंसे, जनता बिजली-पानी को तरस रही, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पिछले कई दिनों से लग रहे अघोषित बिजली कटो के कारण पानी की किल्लत भी आने लगी है। जिस के विरोध में शुक्रवार को फवारा चौंक के नजदीक बिजली दफ्तर के बाहर भाजपा नेताओं ने भाजपा के मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू कुर्सी की लड़ाई में फंसे है और दूसरी तरफ प्रदेश की जनता बिजली-पानी को तरस रही है। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यग दत्त ऐरी ने कहा कि साढ़े चार साल में कैप्टन सरकार ने पंजाब का विकास करने के बजाय विनाश कर दिया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य परषोतम पासी एवं शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से स्थिति डगमगा गई है। एक समय पंजाब में बिजली की कमी नहीं थी लेकिन आज हालात यह हो गए हैं कि शहरों की बैकबोन मानी जाती इंडस्ट्री को भी बंद करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस आमजन से झूठे वादे करके सत्ता में आई हैं। कांग्रेस राज में बेरोजगार परेशान हो रहे हैं। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया हैं। वहीँ उन्होंने सर्कार की नीतिओ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नई शराब नीति से राज्य में अवैध शराब को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, यश महाजन, भाजपा पंजाब मेडिकल सेल के अध्यक्ष डॉक्टर रणवीर कौशल, कपूर चंद थापर, निर्मल नाहर, जगदीश शर्मा, पवन धीर, मास्टर धर्मपाल, पूर्व जिला प्रधान आकाश कालिया, पूर्व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन ओम प्रकाश बहल, डॉ दीपक सरीन, बलविंदर सिंह, जिला स्वच्छ भारत अभियान के जिला कन्वीनर रविंदर शर्मा, जिला एनजीओ सेल के प्रधान राजेश मनन, जिला एससी मोर्चा महासचिव कुलजीत कौर, साहिल शर्मा, मंडल महासचिव अश्वनी तुली, करनैल सिंह, रूप चंद शर्मा, सतीश कटारिया, दिनेश आंनद, नरेश सेठी, अमरनाथ, सतीश महाजन, अमन वालिया, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट पीयूश मनचन्दा, युवा मोर्चा महासचिव कुमार गौरव महाजन, सरबजीत बंटी, निखिल पूरी, युवा मोर्च उप प्रधान करण सिंह मान, युवा मोर्चा सचिव हर्ष भूटानी, अमरजीत सिंह, ध्रुव ठाकुर, बलदेव चन्नी, धर्मवीर बॉबी, एडवोकेट पंकज शर्मा, राजिंदर सेठी, कपिल धीर, कुलदीप सिंह, अनिल सेठ, अशोक धीर, रोहित कुमार, पंकज महाजन, साहिल कुमार, संजीव (मिंटा), राम सिंह, कृष्ण कुमार, हनीश धीर, गोरा, अमन कुमार आदि मोजूद थे।










No comments